31 साल पुराना मंदिर को जैक से चार फीट उठाया गया ऊपर

इस कलाकारी को देखकर ग्रामीण आश्चर्य कर रहे हैं

परबत्ता. खजरैठा गांव में नई जुगाड़ विधि से 31 साल पुराना श्री बजरंगबली मंदिर को जमीन से करीब 4 फुट ऊपर उठाने की विधि को देखने के लिए हर दिन अच्छी खासी भीड़ जमा हो रही है. इस कलाकारी को देखकर ग्रामीण आश्चर्य कर रहे हैं. गौरतलब है कि खजरैठा पंचायत के खजरैठा गांव में श्री बजरंगबली मंदिर को जमीन के सतह से साढ़े छह फुट उपर उठाने का कार्य किया. इसके लिए विगत 25 दिनों से आधा दर्जन मजदूर दिन-रात लगकर करीब 70 जैक के सहारे उठाने के कार्य में लगे रहे हैं. जैक के सहारे सुरक्षित ढंग से इस मंदिर को ऊंचाई प्रदान करने की कार्य को देखने के लिए उत्सुक ग्रामीण हर रोज देखने के लिए मंदिर परिसर में आकर जमा हो जाते हैं. ग्रामीण विभूति प्रसाद राय, अंजनी कुमार राय, पूर्व जिला परिषद सदस्य पंकज कुमार राय, रजनीश कुमार राय, गुलाब राय ने बताया की 650 स्क्वायर फीट मंदिर 31 साल पुरानी है. मंदिर के चारों तरफ से ग्रामीण सड़क बनने से काफी नीचे हो गया था जिससे बरसात के दिनों में मंदिर में जलजमाव की समस्या हो जाती थी. नई जैक तकनीक से मंदिर सुरक्षित ढंग से अपेक्षित ऊंचाई तक उठा लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >