फोटो है 15 में कैप्सन : बैठक करते सभा के लोग खगडि़या. रविवार को स्थानीय मंगलम परिसर में तैलिक सभा की एक अत्यावश्यक बैठक विजय शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. इसमें जिले भर के तैलिक समाज के लोगों ने शिरकत की. बैठक में रघुवर दास तैलिक साहु समाज के ईमानदार नेता को झारखंड जैसे अविकसित राज्य का मुख्यमंत्री बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी. समाज के लोगों ने इनको मुख्यमंत्री बनाये जाने पर खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाये व मिठाइयां बांटी गयी. संयोजक नितिन कुमार उर्फ चुन्नु ने इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बधाई देते हुए कहा कि रघुवर दास को मुख्यमंत्री बना कर एक उपेक्षित समाज को अगली पंक्ति में लाने का काम किया है. मौके पर विजय शंकर प्रसाद, प्रकाश चंद्र साहा, मानसी प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार, यशवंत, अर्जित कुमार, सदानंद प्रसाद, नीरज कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे.
तैलिक सभा की बैठक आयोजित
फोटो है 15 में कैप्सन : बैठक करते सभा के लोग खगडि़या. रविवार को स्थानीय मंगलम परिसर में तैलिक सभा की एक अत्यावश्यक बैठक विजय शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. इसमें जिले भर के तैलिक समाज के लोगों ने शिरकत की. बैठक में रघुवर दास तैलिक साहु समाज के ईमानदार नेता को झारखंड जैसे […]
