यूरिया के लिए उमड़ी किसानो की भीड़

मानसी. जिले में यूरिया खाद की किल्लत से किसानों में आपाधापी देखी जा रही है. यूरिया को लेकर किसानों में हाहाकार मचा है. वहीं रविवार को प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी ठाठा पैक्स अध्यक्ष रवि कुमार रवि के आवास पर यूरिया खाद वितरण को लेकर किसानों की लंबी कतार लगी रही. घंटों लाइन में लग कर […]

मानसी. जिले में यूरिया खाद की किल्लत से किसानों में आपाधापी देखी जा रही है. यूरिया को लेकर किसानों में हाहाकार मचा है. वहीं रविवार को प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी ठाठा पैक्स अध्यक्ष रवि कुमार रवि के आवास पर यूरिया खाद वितरण को लेकर किसानों की लंबी कतार लगी रही. घंटों लाइन में लग कर किसान इंतजार करते दिखे. भीड़ की आपाधापी में यूरिया लेने के लिए किसानों की बीच होड़ सी लग गयी. पैक्स अध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा आवंटित खाद का किसानों के बीच वितरण किया गया. विभाग द्वारा मात्र दो सौ बोरा ही यूरिया उपलब्ध कराया गया. कम खाद मिलने से वितरण में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसके बावजूद विभिन्न वार्डों के किसानों के बीच समान रूप से वितरण कर दिया गया. उन्होंने कहा कि यूरिया खाद सीधे पैक्स अध्यक्ष तक पहुंचे तो शहर में किसानों की आपाधापी नहीं होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >