सड़क के गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने उठाया सवाल

महेशखूंट. मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत लगभग एक करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से बन रहे पकरैल बिंदटोली चौक से मुसलमान टोला से लेवा तक की सड़क की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने सवाल उठाया है. ग्रामीण उमेश यादव, अनिल साह, उमेश सिंह, मो गफुर, मो मौसिम आदि ने कहा कि बनाये जा रहे […]

महेशखूंट. मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत लगभग एक करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से बन रहे पकरैल बिंदटोली चौक से मुसलमान टोला से लेवा तक की सड़क की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने सवाल उठाया है. ग्रामीण उमेश यादव, अनिल साह, उमेश सिंह, मो गफुर, मो मौसिम आदि ने कहा कि बनाये जा रहे सड़क की गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि कार्य स्थल पर मौजूद मुकेश सिंह के द्वारा गिट्टी व बालू की मात्रा नहीं के बराबर देकर सिर्फ मिट्टी से कार्य को पूरा कराया जा रहा है. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >