छात्रा के बीच गरम कपड़े का हुआ वितरण

फोटो है 7 में कैप्सन : छात्रा को गरम कपड़ा देते डीपीओप्रतिनिधि, मानसीबालिकाओं की शिक्षा के प्रति सरकार गंभीर है. गरीब से गरीब बच्चों तक शिक्षा की किरण पहुंच सके, इसके लिए सरकार कई योजना चला रही है. उक्त बातें कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय घरारी मानसी में छात्राओं के बीच गरम कपड़े वितरण के […]

फोटो है 7 में कैप्सन : छात्रा को गरम कपड़ा देते डीपीओप्रतिनिधि, मानसीबालिकाओं की शिक्षा के प्रति सरकार गंभीर है. गरीब से गरीब बच्चों तक शिक्षा की किरण पहुंच सके, इसके लिए सरकार कई योजना चला रही है. उक्त बातें कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय घरारी मानसी में छात्राओं के बीच गरम कपड़े वितरण के मौके पर प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ अनिल कुमार सिंह ने कही. उन्होंने छात्राओं को मनोयोग से पढ़ायी करने को कहा. साथ ही सभी छात्राओं को पढ़ाई के दौरान ही लक्ष्य का निर्धारण करने को कहा. जिला सामान्य समन्वयक अनिल कुमार राय ने कहा कि विद्यालय में पढ़ायी नियमित रूप से करें तभी आप अच्छी छात्रा बन सकती हैं. विद्यालय संचालक शंकर मंडल ने बताया कि कक्षा छह, सात व आठ के कुल 94 छात्राओं के बीच स्वेटर व ब्लेजर का वितरण किया गया. मौके पर बीआरपी राधे श्याम पंडित, अभय कुमार, विकास कुमार, शिक्षिका जूली कुमारी, आदेशपाल भजन दास, बबलू पासवान सहित दर्जनों छात्रा उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >