परबत्ता. प्रखंड में शिक्षक के लिये रिक्तियों की घोषणा कर दी गयी है. कक्ष एक से पांच के लिये प्रखंड शिक्षकों के कुल 66 पद रिक्त घोषित किये गये है.
जबकि कक्षा छह से आठ के लिये कुल 79 पद रिक्त घोषित किये गये है. कक्षा 1-5 में सामान्य शिक्षक के 26 उर्दू के 20 तथा बेकलॉग पद 20 की रिक्ति घोषित की गयी है. वहीं कक्षा छह-आठ में अंगरेजी विषय में 10 ,गणित विज्ञान में 20, हिंदी में 15, सामाजिक विज्ञान में 19, संस्कृत में 14 तथा उर्दू में एक रिक्ति घोषित की गयी है. इसमें अंगरेजी, हिंदी तथा सामाजिक विज्ञान विषय में नि:शक्तों के लिये एक-एक रिक्ति उपलब्ध है.
