मुश्कीपुर ने खड़ौआ को एक गोल से हराया

फोटो है 15 में कैप्सन : खिलाडि़यों से परीचय प्राप्त करते एसपी पसराहा. गोगरी प्रखंड के सर्किल नंबर एक के वीरवास में सहायक थाना के शिलान्यास के मौके पर जनता फुटबॉल क्लब मुश्कीपुर व एलेवन स्टार फुटबॉल क्लब खड़ौआ के बीच शो मैच का आयोजन किया गया. मैच में बतौर मुख्य अतिथि जिला पुलिस कप्तान […]

फोटो है 15 में कैप्सन : खिलाडि़यों से परीचय प्राप्त करते एसपी पसराहा. गोगरी प्रखंड के सर्किल नंबर एक के वीरवास में सहायक थाना के शिलान्यास के मौके पर जनता फुटबॉल क्लब मुश्कीपुर व एलेवन स्टार फुटबॉल क्लब खड़ौआ के बीच शो मैच का आयोजन किया गया. मैच में बतौर मुख्य अतिथि जिला पुलिस कप्तान किम व गोगरी एसडीपीओ संजय कुमार झा रहे. दोनों नें मैदान में पहुंच कर खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त किया. रोमांचक मुकाबले में खेल के पहले हाफ में दोनों ही टीम ने एक दूसरे पर एक-एक गोल कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया. इसके बाद मुश्कीपुर के खिलाड़ी ने खड़ौआ के डिफेंस एरिया के फाल को गोल किक में बदल कर मुश्किपुर को बढ़त दिला दी. बाद के खेल में कोई भी टीम कोई गोल नहीं कर सकी. खेल रेफरी रामसेवक सिंह के द्वारा खेलाये गये बेहतरीन खेल को लोगोें ने सराहा. लोगों को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि आप अब संगीनों के साये के भूल जायें ओर जिस प्रकार खड़ौआ के थोड़ी सी आबादी में कई प्रशासनिक लोग हैं. वैसे ही आप भी अपने बच्चों के हाथों में कलम थमा कर विकास के लिए एक कदम बढ़ाएं. इस अवसर पर कैलाश यादव, विनोद सिंह, प्रमोद सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >