टूटेंगे 10 पाये, बनेगा केबल ब्रिज

बेलदौर : कोसी की लाइफ लाइन बीपी मंडल सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से के 10 पाये तोड़ कर स्टे केबल ब्रिज की तर्ज पर मरम्मत करने की प्रक्रिया जनवरी माह से शुरू कर दी जायेगी. इसके लिए सभी विभागीय प्रक्रिया पूरी कर चंडीगढ़ की एसपी सिंगला कार्य एजेंसी को वर्क ऑर्डर दे दिया गया है. एनएच […]

बेलदौर : कोसी की लाइफ लाइन बीपी मंडल सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से के 10 पाये तोड़ कर स्टे केबल ब्रिज की तर्ज पर मरम्मत करने की प्रक्रिया जनवरी माह से शुरू कर दी जायेगी. इसके लिए सभी विभागीय प्रक्रिया पूरी कर चंडीगढ़ की एसपी सिंगला कार्य एजेंसी को वर्क ऑर्डर दे दिया गया है. एनएच विभाग के कार्यपालक अभियंता रणविजय राम ने बताया कि अविलंब कार्य प्रारंभ करवाने के लिए विभागीय पदाधिकारियों द्वारा कार्य स्थल का दौरा कर कार्य एजेंसी पर दबाव बनाया जा रहा है.
गुरुवार को भी विभाग के एसडीओ ने डुमरी पुल पहुंच कर कार्य प्रारंभ करवाने को लेकर आवश्यक जानकारी ली. उन्होंने बताया कि कार्य एजेंसी के तकनीकी कर्मी भी लगातार डुमरी पुल का निरीक्षण करने जा रहे है. कर्मियों का टैंट भी पुल के समीप बन गया है ताकि अविलंब कार्य प्रारंभ कराने को लेकर सारी तैयारियां पूरी की जा सके. नये साल का आगमन आवागमन संकटों से जूझ रहे कोसी वासियों के लिये ढेर खुशियां लेकर आयेगी.
किस तरह होगी मरम्मती
कार्यपालक अभियंता ने बताया कि पुल के क्षतिग्रस्त पाया संख्या 12 से 21 तक कुल 10 पाये को तोड़ा जायेगा. इसके बाद टूटे हिस्से के दोनों छोर पर एक-एक पाया का निर्माण किया जायेगा. निर्मित दोनों पायों को राजधानी के चिड़ैयाटाड़ पुल मॉडल पर स्टे केबल ब्रीज से जोड़ दिया जायेगा. इसके बाद पुल पूर्व की तरह भारी वाहनों का आवागमन कराने के लिए पूरी तरह तैयार रहेगी.
जूझ रहे हैं कोसीवासी
29 अगस्त 2010 को पाया संख्या 19 व 20 के अचानक धंस जाने के कारण पुल के स्पेनों के बीच एक्सपैंशन गैप बढ़ने लगा. संभावित खतरों को भांप जिला प्रशासन ने पुल से आवागमन पर पूर्णत: रोक लगा दी थी. बीते चार साल से उत्तरी बिहार के लोगों का सीधा संपर्क जिले समेत राजधानी से कट जाने के कारण लोगों को आवागमन के विकट संकटों से जूझना पड़ रहा है. स्टील ब्रिज समेत जुगाड़ नाव के सहारे वैकल्पिक पुल बना कर हल्के वाहनों को छमाही आवागमन सुविधा मुहैया करायी गयी. बावजूद अबतक लोगों के सामने स्थिति जस की तस बनी हुई है. इसका दंश कोसी वासी बीते चार वर्षो से ङोल रहे हैं, लेकिन डुमरी पुल मरम्मत का रास्ता साफ हो जाने व नये साल के आगमन के साथ ही मरम्मत कार्य प्रारंभ हो जाने की खबर से लोगों में खुशी है. अब इंतजार है तो बस दो वर्षो में 50 करोड़ की लागत से डुमरी पुल के मरम्मत कार्यपूर्ण हो जाने की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >