ठंड से 12 वर्षीया बच्ची की मौत

बेलदौर : प्रखंड के बलेठा के पचाठ गांव के समीप मुनी टोला में शीतलहर की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर गांव के गंडोरी मुनी की 12 वर्षीय पुत्री भारती कुमारी शीतलहर की चपेट में आ गयी. कंपकंपी से बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों […]

बेलदौर : प्रखंड के बलेठा के पचाठ गांव के समीप मुनी टोला में शीतलहर की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर गांव के गंडोरी मुनी की 12 वर्षीय पुत्री भारती कुमारी शीतलहर की चपेट में आ गयी. कंपकंपी से बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने आग जला कर बच्ची की कंपकंपी दूर करने का काफी प्रयास किया, लेकिन ठंड की चपेट में आ चुकी बच्ची ने दम तोड़ दिया.
बच्ची की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया. आसपास के लोगों ने पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाते हुए बच्ची का अंतिम संस्कार करवाया. इस संदर्भ में पंसस दुर्गा सिंह ने बताया कि कोसी नदी किनारे बांध पर बसे गरीब परिवारों पर शीतलहर कहर ढा रही है. ठंड के कारण इस मुहल्ले में इस माह दो बच्चे की मौत हो चुकी है.उन्होंने जिला प्रशासन से बांध पर बसे गरीब परिवारों के बीच कंबल वितरण करने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >