शिकायत पर सीओ ने पीडीएस दुकान का किया निरीक्षण

बेलदौर. उपभोक्ताओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीओ सह एमओ संजय सिंह ने चोढली व दिघौन के दो जन वितरण प्रणाली दुकान का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एमओ श्री सिंह ने स्टॉक पंजी, वितरण पंजी समेत दुकान पर लटकाये मूल्य तालिका की जांच की. जांच के दौरान उपभोक्ताओं ने ससमय खाद्यान्न […]

बेलदौर. उपभोक्ताओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीओ सह एमओ संजय सिंह ने चोढली व दिघौन के दो जन वितरण प्रणाली दुकान का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एमओ श्री सिंह ने स्टॉक पंजी, वितरण पंजी समेत दुकान पर लटकाये मूल्य तालिका की जांच की. जांच के दौरान उपभोक्ताओं ने ससमय खाद्यान्न नहीं देने समेत अधिक कीमत लेकर कम वजन देने की शिकायत की. शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एमओ ने चोढली के डीलर इंद्रदेव भगत व दिघौन तरौना के डीलर मो मुबारक को सख्त लहजे में उपभोक्ताओं के बीच ससमय खाद्यान्न का उठाव कर उचित माप तौल के साथ निर्धारित कीमतों पर वितरण करने का निर्देश दिया. गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >