कोसी कॉलेज में एनएसएस का शिविर शुरू

खगडि़या. स्थानीय कोसी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का विशेष शिविर मध्य विद्यालय मेहसौढ़ी के परिसर से गुरुवार को शुरू हुआ. शिविर का उद्घाटन कोसी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ विजय बिहारी लाल ने किया. मौके पर एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ महेश्वर मिश्र ने विशेष शिविर के विषय पर प्रकाश डालने के अलावा […]

खगडि़या. स्थानीय कोसी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का विशेष शिविर मध्य विद्यालय मेहसौढ़ी के परिसर से गुरुवार को शुरू हुआ. शिविर का उद्घाटन कोसी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ विजय बिहारी लाल ने किया. मौके पर एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ महेश्वर मिश्र ने विशेष शिविर के विषय पर प्रकाश डालने के अलावा मंच संचालन किया. वहीं विशिष्ट अतिथि रणवीर झा ने वर्तमान शिक्षा पद्धति तथा शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला. इग्नू के समन्वयक ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए उनके चरित्र निर्माण के साथ-साथ, त्याग को अपने जीवन में उतारने की बात कही. शिविर में 51 स्वयं सेवकों ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >