तीन डीलर की अनुज्ञप्ति रद्द,कई से स्पष्टीकरण

खगडि़या. खाद्यान्न उठाव करने के लिए राशि जमा करने वाले तीन डीलरों की अनुज्ञप्ति को रद्द कर दिया गया है. जबकि सदर अनुमंडल के कई डीलरों से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी डीएन झा ने बताया कि गोगरी एसडीओ द्वारा डीलर रूपेश कुमार दीपक, रामचंद्र प्रसाद गुप्ता तथा अजय कुमार ठाकुर […]

खगडि़या. खाद्यान्न उठाव करने के लिए राशि जमा करने वाले तीन डीलरों की अनुज्ञप्ति को रद्द कर दिया गया है. जबकि सदर अनुमंडल के कई डीलरों से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी डीएन झा ने बताया कि गोगरी एसडीओ द्वारा डीलर रूपेश कुमार दीपक, रामचंद्र प्रसाद गुप्ता तथा अजय कुमार ठाकुर की अनुज्ञप्ति को रद्द कर दिया गया है तथा इसकी सूचना इनके द्वारा जिला स्तर पर भेजी गयी है. श्री झा के अनुसार सदर एसडीओ ने जिला स्तर पर यह प्रतिबंधित किया है कि उन्होंने अनुमंडल के चिह्नित सभी डीलरों से स्पष्टीकरण की मांग की है. उल्लेखनीय है कि सितंबर से नंवबर माह तक खाद्यान्न उठाव के लिए जिले के 33 डीलरों ने राशि जमा नहीं की थी, जिसके बाद इनके विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश जारी किये गये थे. डीएम ने उन डीलरों की अनुज्ञप्ति को रद्द करने का निर्देश दोनों अनुमंडलों के एसडीओ को दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >