नियुक्ति की होगी जांच

-इकट्ठे किये जा रहे हैं शिकायत पत्र. प्रतिनिधि, खगडि़यापंचायत स्तर पर चयनित टोला सेवक के चयन की जांच होगी. जांच जिला स्तर से की जायेगी. फिलहाल चयन को लेकर प्राप्त आपत्तियों को इकट्ठा किया जा रहा है. इसके बाद टोला सेवक के चयन की जांच होगी. जांच इस बात की होगी कि कहीं इनके चयन […]

-इकट्ठे किये जा रहे हैं शिकायत पत्र. प्रतिनिधि, खगडि़यापंचायत स्तर पर चयनित टोला सेवक के चयन की जांच होगी. जांच जिला स्तर से की जायेगी. फिलहाल चयन को लेकर प्राप्त आपत्तियों को इकट्ठा किया जा रहा है. इसके बाद टोला सेवक के चयन की जांच होगी. जांच इस बात की होगी कि कहीं इनके चयन में अनियमितता अथवा नियमों की अनदेखी तो नहीं की गयी है. विभागीय सूत्र के मुताबिक टोला सेवक के चयन में अनियमितता की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही है. डीएम के जनता दरबार में भी हाल के दिनों में टोला सेवक के चयन में अनियमितता से संबंधित कई शिकायतें प्राप्त हुई है. इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम राजीव रोशन ने इस मामले की जांच कराने का निर्णय लिया है. डीएम ने शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों में प्राप्त ऐसे शिकायत पत्रों को इकट्ठा करने का निर्देश दिया है. इधर जिला जन शिकायत कोषांग के वरीय प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग से ऐसे आवेदनों की मांग की जा रही है. आवेदन प्राप्त होने के पश्चात सभी शिकायतों को इकट्ठा कर इस मामले की ांच जिला स्तर से करायी जायेगी. इन्होंने बताया कि गलत तरीके से चयनित टोला सेवकों को भी नोटिस जारी किया जायेगा. ज्ञात हो कि पंचायत स्तर टोला सेवक का चयन पंचायत की अध्यक्षता में गठित चयन समिति के द्वारा किया जाता है. जानकारों के मुताबिक कई पंचायतों में नियमों के विपरीत टोला सेवक का चयन हुआ है. शिकायत मिलने के बाद अब जांच कराने का निर्णय लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >