तरंग प्रतियोगिता मेंदिखी खेल प्रतिभा

फोटो है 2 व 3 में कैप्सन : कबड्डी खेलती छात्राएं व दौड़ लगाते बच्चे.प्रतिनिधि, चौथम जिले के विभिन्न प्रखंडों में मंगलवार को तरंग कार्यक्रम के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. स्थानीय जेएनकेटी स्टेडियम में भी खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें संकुल स्तरीय विद्यालय के सभी बालक व बालिकाओं ने […]

फोटो है 2 व 3 में कैप्सन : कबड्डी खेलती छात्राएं व दौड़ लगाते बच्चे.प्रतिनिधि, चौथम जिले के विभिन्न प्रखंडों में मंगलवार को तरंग कार्यक्रम के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. स्थानीय जेएनकेटी स्टेडियम में भी खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें संकुल स्तरीय विद्यालय के सभी बालक व बालिकाओं ने भाग लिया. उधर चौथम प्रतिनधि के अनुसार प्रखंड परिसर स्थित मैदान में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय तरंग खेल प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में प्रखंड संकुल विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया. आयोजित प्रतियोगिता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम कुमार सिंह के देख रेख में की गयी. प्रतियोगिता के बालिका रीले दौड़ में मध्य विद्यालय मालपा के कंचन कुमारी प्रथम एवं मध्य विद्यालय नीरपुर के काजल कुमारी द्वितीय स्थान पर रही. बालक कबड्डी में मध्य विद्यालय संकुल विद्यालय के दिलीप कुमार एवं श्रवण मोहताब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं बालिका कबड्डी खेल में मध्य विद्यालय मालपा के सीता एवं कंचन सुमन रोशन पूजा एवं मध्य विद्यालय नीरपुर के दीपिका काजल, सुनैना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. प्रथम आये प्रतिभागियों के बीच बीइओ ने पुरस्कार वितरित किया. मौके पर बीआरपी चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, वरीय शिक्षक योगेंद्र दास, विकास दास,सीआरसीसी पारस कुमार, ललित देव साह,अरविंद कुमार, मो अब्दुल मन्नान, संजय सिंह सहित मुख्य अतिथि प्रखंड बंदना देवी, अशोक सिंह, संजय सिंह उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >