-सेवामुक्त किये गये शशि कुमार अभी भी वेबसाइट पर आइटी असिस्टेंट बने हुए हैं.-कार्यपालक सहायक एवं आईटी असिस्टेंट का करीब ढ़ाई महीने पहले हो चुका है स्थानांतरण-वेबसाइट पर नये कार्यालयों में पदस्थापित कर्मियों का नहीं है व्यवस्थित जानकारीप्रतिनिधि, खगडि़याअगर आप बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन के वेबसाइट से जानकारी हासिल करना चाहते हैं, तो आपको निराशा हाथ लगेगी. मालूम हो कि उक्त वेबसाइट का नियमित रूप से अपडेट नहीं किया जाता है. जानकारी के अनुसार करीब ढ़ाई महीने पहले दो दर्जन से अधिक कार्यपालक सहायक व आइटी असिस्टेंट का स्थानांतरण एक प्रखंड से दूसरे प्रखंड में किया गया है, लेकिन इसकी जानकारी उक्त वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है. उक्त वेबसाइट पर अभी भी आइटी असिस्टेंट अजय कुमार खगडि़या प्रखंड, पुरुषोत्तम कुमार परबत्ता प्रखंड, सुदीप कुमार मानसी प्रखंड, नीलेश कुंमार बेलदौर प्रखंड, विकास कुमार गोगरी प्रखंड एवं विपिन कुमार चैथम प्रखंड के आइटी असिस्टेंट बने हुए हैं. जबकि, वेबसाइट पर अलौली प्रखंड के पूर्व आइटी असिस्टेंट शशि कुमार अभी भी अलौली के आइटी असिस्टेंट बने हुए हैं. मालूम हो कि शशि कुमार को आइटी असिस्टेंट के पद से सेवामुक्त कर दिया गया है.
बीपीएसएम की वेबसाइट नहीं है अपडेट
-सेवामुक्त किये गये शशि कुमार अभी भी वेबसाइट पर आइटी असिस्टेंट बने हुए हैं.-कार्यपालक सहायक एवं आईटी असिस्टेंट का करीब ढ़ाई महीने पहले हो चुका है स्थानांतरण-वेबसाइट पर नये कार्यालयों में पदस्थापित कर्मियों का नहीं है व्यवस्थित जानकारीप्रतिनिधि, खगडि़याअगर आप बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन के वेबसाइट से जानकारी हासिल करना चाहते हैं, तो आपको निराशा […]
