उवि में 122 पदों पर होगा शिक्षक का नियोजन

जिले में हैं तीन नियोजन इकाईजिला परिषद में है 99 रिक्तियांनगर परिषद में 17 रिक्तियांनगर पंचायत में है 6 रिक्तियां एक भी अभ्यर्थी ने नहीं किया आवेदन22 दिसंबर से 21 जनवरी तक लिया जायेगा अभ्यर्थियों से आवेदनएसटीइटी पास प्रशिक्षित अभ्यर्थी ही कर सकते हैं आवेदनखगडि़या. जिला परिषद माध्यमिक शिक्षक नियोजन के लिए अभ्यर्थियों से 21 […]

जिले में हैं तीन नियोजन इकाईजिला परिषद में है 99 रिक्तियांनगर परिषद में 17 रिक्तियांनगर पंचायत में है 6 रिक्तियां एक भी अभ्यर्थी ने नहीं किया आवेदन22 दिसंबर से 21 जनवरी तक लिया जायेगा अभ्यर्थियों से आवेदनएसटीइटी पास प्रशिक्षित अभ्यर्थी ही कर सकते हैं आवेदनखगडि़या. जिला परिषद माध्यमिक शिक्षक नियोजन के लिए अभ्यर्थियों से 21 जनवरी तक आवेदन लिये जायेंगे. सोमवार को प्रथम दिन एक भी अभ्यर्थियों ने नियोजन के लिए आवेदन नहीं किया है. रिक्ति के अनुमोदन को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ब्रज किशोर सिंह ने क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक को सूची भेजा है. शिक्षक नियोजन के नोडल पदाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा नियोजन के लिए आवेदन लेने की तिथि 21 जनवरी तक निर्धारित की गयी है. इस बीच रिक्ति के अनुमोदन के लिए आवेदन भेजा गया है. -तीन है नियोजन इकाईअभ्यर्थी जिला परिषद नियोजन इकाई, नगर परिषद नियोजन इकाई तथा नगर पंचायत गोगरी में आवेदन कर सकते हैं. जिला परिषद में 99 रिक्ति, नगर परिषद में 17 तथा नगर पंचायत में छह रिक्तियां है. जिला परिषद में इन विषयों पर होगा नियोजनहिंदी में 16अंगरेजी में 24उर्दू में 10संस्कृत में 10गणित में 9साइंस में 12एसएसटी में 12शारीरिक शिक्षा में 6नगर परिषद में इन विषयों पर होगा नियोजनहिंदी में 2अंगरेजी में 3संस्कृत में 1गणित में 3विज्ञान में 3सामाजिक विज्ञान में 3शारीरिक शिक्षा में 2नगर पंचायत में इन विषयों पर होगा नियोजन हिंदी में 1संस्कृत में 2विज्ञान में 1सामाजिक विज्ञान में 2

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >