डीडीसी ने किया प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण

चौथम. डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान 31 आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृति दी. प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पदस्थापित पंचायत सचिव बबुआ नंद पासवान, परमानंद सिंह, राम बच्चन तांती एवं प्रमोद सिंह के द्वारा पूर्व के सेवा काल में प्रखंड से एलपीसी नहीं प्राप्त किया गया […]

चौथम. डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान 31 आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृति दी. प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पदस्थापित पंचायत सचिव बबुआ नंद पासवान, परमानंद सिंह, राम बच्चन तांती एवं प्रमोद सिंह के द्वारा पूर्व के सेवा काल में प्रखंड से एलपीसी नहीं प्राप्त किया गया है. डीडीसी ने निर्देश देते हुए कहा कि यथाशीघ्र राशि का समायोजन कर एलपीसी जमा करे. उन्होंने कहा कि इसमें शिथिलता बरतने पर कार्रवाई की जायेगी. डीडीसी ने निरीक्षण के दौरान नीरपुर तिलय टोल पहुंच कर इंदिरा आवास योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया. निरीक्षण संतोषप्रद पाया . वहीं तेलौंछ स्थित पंचायत सरकार भवन का निर्माण स्थल एवं प्रखंड परिसर स्थित प्रखंड मनरेगा कार्यालय भवन के निर्माण की धीमी गति पर बीडीओ एवं कार्यपालक अभियंता को कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया. वहीं चौथम स्थित पंचायत सरकार भवन के निर्माण अब तक शुरू नहीं किये जाने पर क्षेत्रीय ग्रामीण अभिकरण को शीघ्र कार्य शुरू करने का सख्त निर्देश दिया. डीडीसी ने इंदिरा आवास के द्वितीय किस्त की राशि भुगतान लाभार्थियों को करने का निर्देश दिया. वहीं प्रखंड कार्यालय भवन की जर्जर स्थिति सहित चहारदीवारी के निर्माण के लिए विभागीय प्रक्रिया शुरू करने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >