बेलदौर. डीलर के विरुद्ध दिये गये आवेदन पत्र की जांच नहीं किये जाने से उपभोक्ताओं में नाराजगी व्याप्त है. जानकारी के अनुसार कुर्बन पंचायत के सठमा महदीपुर बासा के दो सौ से ज्यादा उपभोक्ताओं ने विगत 26 जून व नौ अक्तूबर को अलग-अलग आवेदन देकर डीलर महाराज सदा पर कई तरह के आरोप लगाते हुए इसकी जांच की मांग की थी. आवेदन में आवेदकों ने नियमित रुप से राशन किरासन का वितरण नहीं करने के साथ ही कम वेट एवं अधिक रेट वसूल करने की शिकायत की थी. बताया जाता है कि आवेदन के आलोक में एसडीओ गोगरी ने विगत 30 सितंबर को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को पत्र लिखकर आवेदकों द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच कर दो दिनों के अंदर रिर्पोट देने का निर्देश दिया था. इसके बावजूद भी अभी तक जांच नहीं की गई. शिकायत करने वाले आवेदकों के मुताबिक जांच अधिकारी डीलर के प्रभाव में आकर जांच कार्य को ठंडे बस्ते में डाल दिये हैं. आवेदकों के शिकायतों की पुष्टि पंचायत के मुखिया सरोजनी देवी, वार्ड सदस्य नीरज सदा, धाना देवी, शोभा देवी आदि ने भी करते हुए मामले की जांच की मांग की है.
जांच नहीं होने से उपभोक्ताओं में नाराजगी
बेलदौर. डीलर के विरुद्ध दिये गये आवेदन पत्र की जांच नहीं किये जाने से उपभोक्ताओं में नाराजगी व्याप्त है. जानकारी के अनुसार कुर्बन पंचायत के सठमा महदीपुर बासा के दो सौ से ज्यादा उपभोक्ताओं ने विगत 26 जून व नौ अक्तूबर को अलग-अलग आवेदन देकर डीलर महाराज सदा पर कई तरह के आरोप लगाते हुए […]
