डीएम ने पंचायत सचिव पर लगाया जुर्माना

खगडि़या. आरटीपीएस के तहत प्राप्त आवेदन के निष्पादन में लापरवाही बरतने वाले एक पंचायत सचिव पर जुर्माना लगाया गया है. डीएम राजीव रोशन ने अलौली प्रखंड के बहादुरपुर पंचायत के पंचायत सचिव अवधेश कुमार पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए उनके वेतन से जुर्माने की राशि कटौती करने का आदेश दिया है. मिली […]

खगडि़या. आरटीपीएस के तहत प्राप्त आवेदन के निष्पादन में लापरवाही बरतने वाले एक पंचायत सचिव पर जुर्माना लगाया गया है. डीएम राजीव रोशन ने अलौली प्रखंड के बहादुरपुर पंचायत के पंचायत सचिव अवधेश कुमार पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए उनके वेतन से जुर्माने की राशि कटौती करने का आदेश दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत एक आवेदन का निष्पादन उक्त पंचायत सचिव के द्वारा नहीं किया गया था. काफी दिनों से इनके पास आवेदन लंबित था. इधर डीएम ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए पंचायत सचिव पर अर्थदंड लगाया है. उल्लेखनीय है कि विगत डेढ़ माह के दौरान करीब 20 लोक सेवकों पर अर्थ दंड लगाया गया है. इससे राज्य स्तर पर खगडि़या की रैकिंग भी 24 से आठ पर पहुंच गयी है. लापरवाह कर्मियों पर हो रही कार्रवाई का ही परिणाम हैं कि आरटीपीएस की स्थिति में सुधार हो रहा है तथा लंबित आवेदनों के निष्पादन में तेजी आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >