पीएचसी में हो रहा इलाजप्रतिनिधि, बेलदौरप्रखंड क्षेत्र के दिघौन गांव में पागल कुत्ते के काटने से आधे दर्जन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये. पागल कुत्ते कुछ और बच्चे को शिकार बनाते इससे पहले ही घायल बच्चों के परिजनों ने खदेड़ कर कुत्ते को मार डाला. घटना मंगलवार की दोपहर घटित हुई. जानकारी के अनुसार गांव के मो शहंशाह का 10 वर्षीय पुत्र मो शमीम समीप के खेत में बकरी चरा रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक पागल कुत्ते ने बालक पर हमला कर दिया. दर्द से चीखते-चिल्लाते बालक को कुत्ते ने काट कर लहूलुहान कर दिया. इसके बाद गांव आकर कुत्ते ने मो नसीम अख्तर के ढाई वर्षीय पुत्र अरबाज, मो साजन के तीन वर्षीय पुत्र सोनम खातून, मो फारुख के 12 वर्षीय पुत्र मो सानु समेत आधे दर्जन बच्चो को अपना शिकार बनाते हुए गंभीर रुप से घायल कर दिया. हालात से अवगत हो गुस्से से आग-बबूला हुए पीडि़त बच्चे के परिजनों ने जब कुत्ते को मारने के लिए खदेड़ा तो भागते भागते कुत्ते ने पूर्व मुखिया मो लालो के पत्नी को भी काट लिया. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने कुत्ते को खदेड़कर मार डाला एवं घायल बच्चों को आनन फानन मे पीएचसी लाया. पीएचसी में चिकित्सकों द्वारा सभी घायल बच्चे का बेहतर इलाज कर एंटी रेबीज के सुई दिलवायी गयी. इलाज कर रहे डॉ विभूति भूषण सिंह ने बताया कि घायल अरबाज को कुत्ते ने बुरी तरह से चेहरे पर काटा है. चेहरे पर तीन टांके लगाने पड़े. सभी बच्चों का बेहतर इलाज कर दिया गया है.
पागल कुत्ते के काटने से आधे दर्जन बच्चे घायल
पीएचसी में हो रहा इलाजप्रतिनिधि, बेलदौरप्रखंड क्षेत्र के दिघौन गांव में पागल कुत्ते के काटने से आधे दर्जन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये. पागल कुत्ते कुछ और बच्चे को शिकार बनाते इससे पहले ही घायल बच्चों के परिजनों ने खदेड़ कर कुत्ते को मार डाला. घटना मंगलवार की दोपहर घटित हुई. जानकारी के […]
