फोटो है 18 में कैप्सन : बस को ट्रक से हटाने के लिए मंगाया गया जेसीबीमहेशखूंट के पितौंझिया ढाला के पास ट्रक से बस की टक्कर में एक की मौत, कई घायलखगडि़या-बखरी पथ वाहन की ठोकर से महिला की मौतप्रतिनिधि, खगडि़या/ महेशखूंटजिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार महेशखूंट थाना क्षेत्र के एनएच 31 पितौंझिया ढाला के पास ट्रक एवं बस के बीच टक्कर हो गयी, जिसमें एक की मौत हो गयी, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उक्त स्थान पर पूर्णिया की तरफ जा रही बस को विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी, जिस कारण बस के उपचालक रजौली ओली टोला निवासी विकास कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना में चालक पूर्णिया निवासी मो मिराज, यात्री पूर्णिया निवासी मो असलम, अररिया के असफाक, दानापुर पटना के संजय साह एवं उनकी पत्नी प्रमीला देवी के अलावा स्टेट बैंक के कर्मी उमेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज एपीएचसी महेशखूंट में किया गया, जबकि मृतक की लाश को जब्त कर महेशखूंट थानाध्यक्ष मणिभूषण कुमार ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इधर मोरकाही थाना क्षेत्र के खगडि़या- बखरी पथ पर वाहन की ठोकर से एक महिला की मौत हो गयी. थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान भदास गांव निवासी मीना देवी के रूप में की गयी है. बताया गया कि मृतका धान का बोझा लेकर अपने घर लौट रही थी कि सड़क पार करने के क्रम में उसे वाहन से ठोकर लग गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. लाश को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.
अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो की मौत
फोटो है 18 में कैप्सन : बस को ट्रक से हटाने के लिए मंगाया गया जेसीबीमहेशखूंट के पितौंझिया ढाला के पास ट्रक से बस की टक्कर में एक की मौत, कई घायलखगडि़या-बखरी पथ वाहन की ठोकर से महिला की मौतप्रतिनिधि, खगडि़या/ महेशखूंटजिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसे में दो लोगों […]
