यूथ कल्ब ने आजाद क्लब को हराया

खगडि़या. पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी स्व क्रांति कुमार की पुण्यतिथि के मौके पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें यूथ क्लब खगडि़या ने आजाद युवा क्लब रहीमपुर को 50-37 अंक से पराजित किया. जिला कबड्डी संघ के सचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया कि स्व क्रांति सिंह की स्मृति में सात दिनों का प्रशिक्षण कैंप […]

खगडि़या. पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी स्व क्रांति कुमार की पुण्यतिथि के मौके पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें यूथ क्लब खगडि़या ने आजाद युवा क्लब रहीमपुर को 50-37 अंक से पराजित किया. जिला कबड्डी संघ के सचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया कि स्व क्रांति सिंह की स्मृति में सात दिनों का प्रशिक्षण कैंप लगाया जायेगा. कैंप के बाद चयनित टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेगी. वहीं मुख्य अतिथि फुटबॉलर क्रांति सिंह ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत की. निर्णायक की भूमिका में रंधीर कुमार सिंह, बिक्की कुमार, रिया कुमारी, चुन्नी कुमारी ने निभाया. स्कोरर संतोष कुमार थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >