फोटो है 17 में कैप्सन : शिविर का उद्घाटन करते अधिकारी खगडि़या. स्थानीय प्रखंड कार्यालय के समीप मेहता फाउंडेशन कार्यालय में पांचवें स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन अंचल पदाधिकारी प्रदीप कुमार सिन्हा, चिकित्सक योगेंद्र सिंह प्रयासी, विपिन कुमार वर्मा, फाउंडेशन के सचिव योगेंद्र कुमार मेहता, पांडव कुमार ने संयुक्त रूप से केक काट कर किया. अंचल पदाधिकारी ने कहा कि रक्तदान महादान होता है. जीवन दान होता है. रक्तदान से किसी की जान बचायी जा सकती है. प्रत्येक स्वस्थ्य व्यक्ति को वर्ष में तीन से चार बार रक्तदान जरूर करना चाहिए. रक्तदान करने वाले में अक्षय कुमार, किरण कुमारी, प्रिंस कुमार, बंटी कुमार, शिव दर्शन पटेल, बन्नी पैक्स अध्यक्ष नरेश कुमार सिंह, कोमल देसाई, बिंदु कुमारी, सोनू कुमार, मौके पर अमृता कुमारी, रूपकमल, नंदनी, मधु, कमल देसाई, आरती, रूपेश, युवराज आदि उपस्थित थे.
स्थापना दिवस पर लगाया गया रक्त दान शिविर
फोटो है 17 में कैप्सन : शिविर का उद्घाटन करते अधिकारी खगडि़या. स्थानीय प्रखंड कार्यालय के समीप मेहता फाउंडेशन कार्यालय में पांचवें स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन अंचल पदाधिकारी प्रदीप कुमार सिन्हा, चिकित्सक योगेंद्र सिंह प्रयासी, विपिन कुमार वर्मा, फाउंडेशन के सचिव योगेंद्र कुमार […]
