राईस मील मालिकों के विरुद्ध वारंट जारी

खगडि़या. राइस मील मालिक/प्रोपराइटर के विरुद्ध बकाया राशि की वसूली के लिए वारंट जारी किया गया है. नीलाम पत्र पदाधिकारी सह प्रभारी आपदा पदाधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सुप्रिया राइस मील के प्रोपराइटर के विरुद्ध 22 लाख तथा 6 लाख 91 हजार रुपये की वसूली के लिए कुर्की वारंट जारी किया गया है. […]

खगडि़या. राइस मील मालिक/प्रोपराइटर के विरुद्ध बकाया राशि की वसूली के लिए वारंट जारी किया गया है. नीलाम पत्र पदाधिकारी सह प्रभारी आपदा पदाधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सुप्रिया राइस मील के प्रोपराइटर के विरुद्ध 22 लाख तथा 6 लाख 91 हजार रुपये की वसूली के लिए कुर्की वारंट जारी किया गया है. जबकि लक्ष्मी राइस मील फुलबडि़या बरौनी के प्रोपराइटर शिवचंद्र महतो को नोटिस जारी कर बकाया 38 लाख 78 हजार रुपये जमा करने को कहा गया है. इन राइस मील के पास धान अधिप्राप्ति कर कुटाई के लिए भेजा गया था. किंतु इनके द्वारा चावल नहीं भेजा गया है. धान के मूल्य मूल्यांकन कर इन राइस मील के प्रोपराइटर से अब राशि वसूली की कार्रवाई शुरू की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >