संपर्क यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक

फोटो है 16 में कैप्सन : बैठक करते विधायक व जदयू जिलाध्यक्ष अलौली. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा घोषित संपर्क यात्रा को लेकर अलौली विधानसभा के जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को प्रखंड जदयू कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष लोहा सिंह ने की. कार्यकर्ता बैठक को विधायक रामचंद्र सदा, जिला जदयू अध्यक्ष […]

फोटो है 16 में कैप्सन : बैठक करते विधायक व जदयू जिलाध्यक्ष अलौली. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा घोषित संपर्क यात्रा को लेकर अलौली विधानसभा के जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को प्रखंड जदयू कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष लोहा सिंह ने की. कार्यकर्ता बैठक को विधायक रामचंद्र सदा, जिला जदयू अध्यक्ष साधना देवी ने संपर्क यात्रा के कार्यक्रम पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सात दिसंबर को पूर्व मुख्यमंत्री का आगमन तय हुआ है. प्रत्येक कार्यकर्ता एक जुट होकर इसकी सफलता के लिए मेहनत करें. उक्त अवसर पर बारी-बारी से कार्यकर्ताओं ने अपना विचार रखा. बताया गया कि वर्तमान समय में खेती का माहौल होने से अधिकांश कार्यकर्ता बैठक में पहुंच नहीं पाया. जिन्हें पंचायत अध्यक्ष एवं प्रखंड कमेटी द्वारा उन्हें तैयारी की पूरी जानकारी दी जायेगी. अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र का कोई कार्यकर्ता कार्यक्रम से छूटे नहीं और गैर लोग कार्यक्रम में जुड़े नहीं इसका विशेष रूप से ध्यान रखने की आवश्यकता है. ताकि शांतिपूर्वक व सम्मानजनक भाव से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कार्यकर्ता रू-ब-रू हो सके और बेहिचक अपनी समस्या रख सके. कार्यकर्ता बैठक में दीपक सिन्हा, अजय मंडल, वकील कुमार यादव, सुबोध यादव, मुखिया नवीन कुमार, विनोद राम, रामनारयण सिंह, लालो यादव, दीपक सिन्हा, पवन कुमार सिंह, शिव नारायण सिंह, भोला यादव आदि ने अपने विचार व्यक्त किये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >