पंचायत कार्यालय का नियमित होगा संचालन

बेलदौर. पंचायत स्तर पर लोक समस्याओं के निदान हेतु प्रतिदिन पंचायत कार्यालय में कम से कम एक कर्मी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बीडीओ अमरेन्द्र कुमार सिंन्हा ने आदेश निर्गत कर जनप्रतिनिधि व कर्मियों को प्रतिलिपि उपलब्ध करा दी है. गुरुवार को कार्यालय कक्ष में बीडीओ ने बताया कि सोमवार को संबंधित आवास सहायक, […]

बेलदौर. पंचायत स्तर पर लोक समस्याओं के निदान हेतु प्रतिदिन पंचायत कार्यालय में कम से कम एक कर्मी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बीडीओ अमरेन्द्र कुमार सिंन्हा ने आदेश निर्गत कर जनप्रतिनिधि व कर्मियों को प्रतिलिपि उपलब्ध करा दी है. गुरुवार को कार्यालय कक्ष में बीडीओ ने बताया कि सोमवार को संबंधित आवास सहायक, ममंगलवार को कृषि सलाहकार, बुधवार को राजस्व कर्मचारी, गुरुवार को पंचायत सचिव, शुक्रवार को विकास मित्र व शनिवार को पंचायत रोजगार सेवक पंचायत कार्यालय मे उपस्थित रहेगें. इसके लिए सभी कर्मियों को निर्देशित कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >