संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित

फोटो है 12 में कैप्सन : खेल प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे खगडि़या. सदर प्रखंड के राजकीयकृत आदर्श मध्य विद्यालय लाभगांव में बिहार सब जूनियर स्पोटर्स मीट तरंग कार्यक्रम के अंतर्गत खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. नृत्य प्रतियोगिता में राखी राज को प्रथम स्थान, क्विज में विकास कुमार को प्रथम व प्रिंस कुमार को […]

फोटो है 12 में कैप्सन : खेल प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे खगडि़या. सदर प्रखंड के राजकीयकृत आदर्श मध्य विद्यालय लाभगांव में बिहार सब जूनियर स्पोटर्स मीट तरंग कार्यक्रम के अंतर्गत खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. नृत्य प्रतियोगिता में राखी राज को प्रथम स्थान, क्विज में विकास कुमार को प्रथम व प्रिंस कुमार को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ. वहीं बालिका वर्ग में विभाग कुमारी को प्रथम एवं पूनम कुमारी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ. रंगोली प्रतियोगिता में रिया राज को प्रथम तथा कायनात प्रवीण को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ. सुगम संगीत में मध्य विद्यालय लाभ गांव के रंजन कुमार को प्रथम स्थान व मध्य विद्यालय शोभनी के छात्र रूपेश को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ. बालिका वर्ग में पुष्पा कुमारी को प्रथम स्थान रिंकू कुमारी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ. 400 मीटर की दौड़ में मध्य विद्यालय के मंटून कुमार को प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान रूपेश को मिला. राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय लाभ गांव दान नगर मठ में आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता संकुल समन्वयक जीतेंद्र कुमार एवं संचालन सदानंद प्रसाद सिंह के द्वारा किया गया. मौके पर मंच संचालन जय शंकर साह ने किया. शिक्षक रंजीत कुमार, लक्ष्मी ठाकुर, संदीप कुमार, मो हिमांयु कबीर, कला कुमारी, संजीता कुमारी, राज कुमार यादव, लाल बहादुर महतो आदि उपस्थित थे. निर्णायक मंडल के रूप में निर्मल प्रसाद यादव, रामबली यादव, राम नरेश साहू थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >