मध निषेध दिवस के अवसर पर बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

फोटो है 11,व 14 मेंकैप्सन- बच्चों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम, उपस्थित छात्र प्रतिनिधि, खगडि़यामद्य निषेध दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों ने बुधवार को जागरूकता रैली निकाली. रैली को जिलाधिकारी राजीव रोशन ने हरी झंडी दिखा कर समाहरणालय परिसर से रवाना किया. स्कूली बच्चे कचहरी चौक, हॉस्पीटल चौक, राजेंद्र चौक होते हुए […]

फोटो है 11,व 14 मेंकैप्सन- बच्चों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम, उपस्थित छात्र प्रतिनिधि, खगडि़यामद्य निषेध दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों ने बुधवार को जागरूकता रैली निकाली. रैली को जिलाधिकारी राजीव रोशन ने हरी झंडी दिखा कर समाहरणालय परिसर से रवाना किया. स्कूली बच्चे कचहरी चौक, हॉस्पीटल चौक, राजेंद्र चौक होते हुए नगर का भ्रमण कर मद्य निषेध की अपील लोगों से की. रैली में एसएलडीएवी पब्लिक स्कूल, आर्य कन्या उच्च विद्यालय,लाल बाबू बालिका उच्च विद्यालय, जेएनकेटी इंटर विद्यालय लोट्स स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल, एसबी मेमोरियल स्कूल के बच्चों ने भाग लिया. बच्चों को किया गया पुरस्कृत स्थानीय जेएनकेटी इंटर विद्यालय के सभागार में बुधवार को उत्पाद विभाग के द्वारा मद्य निषेध दिवस के अवसर पर पुरस्कार वितरण किया गया. इस अवसर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता को क्रमश: 1000, 750, 500 रुपये की सामग्री दी गयी. समारोह का शुभारंभ जेएनकेटी के प्राचार्य आमोद कुमार ने किया. उन्होंने धूम्रपान को समाज के लिए काफी हानिकारक बताया और छात्र एवं छात्राओं से अनुरोध किया कि अपने पारिवारिक स्तर पर इस व्यसन से ग्रसित सदस्य को अनुरोध पूर्वक मुक्त करें. इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी श्याम बाबू राम तथा उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि व्यसन मुक्त समाज स्वच्छ भारत अभियान का एक विशिष्ट भाग है. कार्यक्रम पदाधिकारी सुधीर कुमार ने इस अभियान की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला. इस मौके पर जेएनकेटी विद्यालय के सभी शिक्षक, महताब हसन, प्रभात चंद्र सिंह, बबलू अली खान, जवाहर कुंवर, अरुण कुमार सिंह, नवनीत कुमार, प्रकाश कुमार, अंजू कुमारी, अर्चना कुमारी, सोनी कुमारी, विभाकर कुमार, रंजीव कुमार राय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >