सांड़ के कुचलने से अधेड़ की मौत

बेलदौर. थाना क्षेत्र के कुर्बन पंचायत अंतर्गत गैंधारसन गांव में बेकाबू हुए एक सांड़ ने अधेड़ को कुचल दिया. जहां बुधवार को सहरसा में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. शव गैंधारसन गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार सोमवार की रात 55 वर्षीय तपेश्वर चौधरी घर के समीप गली से गुजर […]

बेलदौर. थाना क्षेत्र के कुर्बन पंचायत अंतर्गत गैंधारसन गांव में बेकाबू हुए एक सांड़ ने अधेड़ को कुचल दिया. जहां बुधवार को सहरसा में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. शव गैंधारसन गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार सोमवार की रात 55 वर्षीय तपेश्वर चौधरी घर के समीप गली से गुजर रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे एक सांड़ ने तपेश्वर को रौंद डाला. गंभीर रुप से घायल को परिजनों ने इलाज के लिए सहरसा अस्पताल में भरती कराया. इलाज के दौरान सहरसा में तपेश्वर की मौत हो गयी. बुधवार की अहले सुबह शव के गांव पहुचते ही गांव मे कोहराम मच गया . परिजनों के चीत्कार से गांव में मातम छा गया. तपेश्वर मजदूरी कर परिजनों का पेट पालता था. सांड़ ने पीडि़त परिवार के जीने का सहारा ही छिन लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >