आखिर मुकेश मुनी जिंदा तो अज्ञात शव किसका

प्रतिनिधि, बेलदौरथाना क्षेत्र के पचाठ बहियार में बीते 16 नवंबर को खेत जोतने के दौरान एक युवक का शव मिला था. शव की पहचान मुकेश मुनी के रूप में की गयी थी. पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया था. मृतक युवक के तथाकथित परिजन शव का दाह संस्कार कर श्राद्ध कर्म में […]

प्रतिनिधि, बेलदौरथाना क्षेत्र के पचाठ बहियार में बीते 16 नवंबर को खेत जोतने के दौरान एक युवक का शव मिला था. शव की पहचान मुकेश मुनी के रूप में की गयी थी. पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया था. मृतक युवक के तथाकथित परिजन शव का दाह संस्कार कर श्राद्ध कर्म में जूट गये थे. लेकिन अचानक मुकेश मुनी घर पहुंच गया. मुकेश को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. कोई मुकेश को छू कर देखते थे तो कुछ लोग कहां गये थे कि बात पूछ रहे थे. अब लोगों सवाल भी कर रहे थे कि आखिर पचाठ बहियार में बीते 16 नवंबर को मिला शव किसका था. लोगों ने आशंका जताया कि कहीं तेलिहार बंगलिया बासा से बीते 25 अक्तूबर को हुई अपहृत युवक का तो नहीं. उल्लेखनीय है कि 25 अक्तूबर को पुलिस सिंह ने थाने मे आवेदन देकर बताया था कि दो अक्तूबर की रात एक मित्र के फोन पर 16 वर्षीय कुं दन कुमार मिलने गया था जो आज तक घर नहीं लौटा. पुलिस पीडि़त पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अपहृत युवक की तलाश कर रही है. लोगों ने आशंका जताया कि कही अपहृताओं ने कुन्दन की हत्या कर शव को पचाठ बहियार के खेत में तो नहीं दफना दिया. जिसकी पहचान धोखे से मुकेश के रुप मे कर ली गयी. इस संशय से सहमी कुं दन की मां चीत्कार मार रही है. थानाध्यक्ष विश्वरंजन ने बताया कि मामले में नया मोड़ आ गया है. जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >