ईट के मूल्य का किया जायेगा निर्धारण

खगडि़या. जिले में ईंट की कीमत आसमान छू रही है. इसे नियंत्रित किया जायेगा. मानसी के जिप सदस्य अजीत सरकार की शिकायत पर डीएम ने कहा कि जल्द ही जिले के सभी ईंट भट्टों के मालिकों के साथ बैठक आयोजित कर ईंट के क्वालिटी के हिसाब से मूल्य का निर्धारण किया जायेगा. उन्होंने कहा कि […]

खगडि़या. जिले में ईंट की कीमत आसमान छू रही है. इसे नियंत्रित किया जायेगा. मानसी के जिप सदस्य अजीत सरकार की शिकायत पर डीएम ने कहा कि जल्द ही जिले के सभी ईंट भट्टों के मालिकों के साथ बैठक आयोजित कर ईंट के क्वालिटी के हिसाब से मूल्य का निर्धारण किया जायेगा. उन्होंने कहा कि जिले में ईंट का मूल्य निर्धारण नहीं है. वहीं कहा कि अधिक मूल्य के कारण ही इंदिरा आवास योजना के लाभुक आवास का निर्माण कार्य पूरा नहीं कर पाते हैं. उन्होंने कहा कि सभी प्रखंडों के लिए ईंट का मूल्य बेवसाइट पर डाला जायेगा. डीएम ने कहा कि अधिक मूल्य पर ईंट बेचनेवालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >