सात शिक्षकों का पद सहित सामंजन

बुनियादी विद्यालय में हुआ स्थानांतरण प्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत कन्हैयाचक गांव में स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय को सात नियोजित शिक्षकों की सेवाएं प्राप्त होने का आदेश जारी कर दिया गया है. बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के निर्देश के आलोक में सोमवार को प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई परबत्ता की बैठक […]

बुनियादी विद्यालय में हुआ स्थानांतरण प्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत कन्हैयाचक गांव में स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय को सात नियोजित शिक्षकों की सेवाएं प्राप्त होने का आदेश जारी कर दिया गया है. बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के निर्देश के आलोक में सोमवार को प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई परबत्ता की बैठक आयोजित कर कन्या मध्य विद्यालय रूपौहली की मधुशाला झा, कन्या मध्य विद्यालय डुमडि़या बुजुर्ग के दीपक कुमार, मध्य विद्यालय खीराडीह पश्चिम के कृष्ण कुमार समदर्शी, मध्य विद्यालय खीराडीह पूरब के रमेश कुमार पंडित, मध्य विद्यालय करना के विनय कुमार, मध्य विद्यालय कन्हैयाचक दक्षिण के मुकेश ठाकुर तथा मध्य विद्यालय कन्हैयाचक उत्तर के रूपेश कुमार को राजकीय बुनियादी विद्यालय कन्हैयाचक में पद सहित सामंजित कर दिया गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह नियोजन इकाई सचिव के ज्ञापांक 1528, दिनांक 24 नवंबर 14 द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >