बेकार पड़ा है नया जेनेरेटर

फोटो है 17 में कैप्सन : नहीं चालू किया गया जेनेरेटर प्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड में विगत एक माह से कार्यालय संचालन तथा कंप्यूटर संचालन के लिए लाये गये उच्च क्षमता का जेनेरेटर बेकार पड़ा है. उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा प्रखंड व अंचल आदि के लिए जेनेरेटर भेजा गया है. बावजूद जेनेरेटर का शेड नहीं बन […]

फोटो है 17 में कैप्सन : नहीं चालू किया गया जेनेरेटर प्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड में विगत एक माह से कार्यालय संचालन तथा कंप्यूटर संचालन के लिए लाये गये उच्च क्षमता का जेनेरेटर बेकार पड़ा है. उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा प्रखंड व अंचल आदि के लिए जेनेरेटर भेजा गया है. बावजूद जेनेरेटर का शेड नहीं बन पाने के कारण इसका उपयोग शुरू नहीं हो पा रहा है. इस संदर्भ में बीडीओ डॉ कुंदन ने बताया कि शीघ्र ही शेड का निर्माण किया जायेगा, हालांकि इस बीच प्रति माह प्रशासन द्वारा जेनेरेटर मद में हजारों रुपये खर्च किया जा रहा है. इस बारे में संशय की स्थिति बनी हुई है कि इस जेनेरेटर को चलाने वाले कर्मी के नहीं रहने के कारण इसे किसके द्वारा चलाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >