स्टॉलों पर लगेंगे प्रशासन के ताले

परबत्ता. प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना की राशि से बनाये गये 34 स्टॉलों पर शीघ्र ही प्रशासन अपना ताला लगा कर अपने कब्जे में कर लेगा. मिली जानकारी के अनुसार सभी स्टॉलों के अवैध कब्जा धारियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आम सूचना जारी कर खाली करने का निर्देश दिया था. इस […]

परबत्ता. प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना की राशि से बनाये गये 34 स्टॉलों पर शीघ्र ही प्रशासन अपना ताला लगा कर अपने कब्जे में कर लेगा. मिली जानकारी के अनुसार सभी स्टॉलों के अवैध कब्जा धारियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आम सूचना जारी कर खाली करने का निर्देश दिया था. इस नोटिस के जारी होने के साथ ही अमूमन सभी स्टॉल खाली हो गया. किंतु प्रशासन द्वारा इन खाली स्टॉलों में ताला नहीं लगाने से इसके पुन: अतिक्रमित होने का खतरा उत्पन्न हो गया था. सोमवार को प्रशासन ने इसके तालाबंदी का इंतजाम भी कर दिया. अब इन स्टॉलों को आवंटित करने की प्रक्रिया अपनायी जायेगी. इस संबंध में सदर विधायक पूनम देवी यादव ने विधानसभा में मामले को उठाया था. जिसके कारण इसके आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >