गंदगी में रहने को विवश हैं नगर पंचायत वासी

नगर विकास मंत्री का दावा खोखला प्रतिनिधि, गोगरीसूबे के नगर विकास मंत्री क्षेत्रों के विकास करने का लाख दावा करे. लेकिन स्थिति जस की तस है. परबत्ता के गोगरी-जामलपुर नगर पंचायत की स्थिति दयनीय है. इस क्षेत्र में जलजमाव की गंभीर समस्या है. क्षेत्र के स्थानीय लोगों व दुकानदारों की मानें तो लक्ष्मीनगर हाट की […]

नगर विकास मंत्री का दावा खोखला प्रतिनिधि, गोगरीसूबे के नगर विकास मंत्री क्षेत्रों के विकास करने का लाख दावा करे. लेकिन स्थिति जस की तस है. परबत्ता के गोगरी-जामलपुर नगर पंचायत की स्थिति दयनीय है. इस क्षेत्र में जलजमाव की गंभीर समस्या है. क्षेत्र के स्थानीय लोगों व दुकानदारों की मानें तो लक्ष्मीनगर हाट की नियमित साफ-सफाई नहीं करायी जाती है. जिस कारण हाट का यह हाल बना है. लोगों के अनुसार यहां नाले की सफाई लगभग आठ-10 माह से नहीं की गयी है. जिससे लोग गंदगी के बीच रहने को विवश हैं. कहते हैं वार्ड पार्षद वार्ड संख्या सात के वार्ड पार्षद रेणु देवी ने बताया कि नियमित साफ-सफाई को लेकर बैठक में हमेशा आवाज उठायी जाती है, परंतु सफाई कर्मी का अभाव बता सिर्फ सफाई कराने का आश्वासन मिलता है. वैसे जल निकासी की व्यवस्था का अभाव है. जिस कारण लोगों को परेशानी होती है. कहते हैं कार्यपालक पदाधिकारी कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि छह और अतिरिक्त कर्मी को बहाल किया गया है. साफ-सफाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >