खगडि़या : स्थानीय जेएनकेटी इंटर विद्यालय के मैदान में लगाये गये तीन दिवसीय विद्युत विपत्र सुधार शिविर में रविवार को दर्जनों लोगों को आवेदन दिया. पूरे दिन आवेदकों की भीड़ लगी रही. सहायक विद्युत कार्यपालक अभियंता उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि आज 92 उपभोक्ताओं ने विद्युत विपत्र सुधार के लिए आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि शिविर में अब तक शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के 310 उपभोक्ताओं ने विपत्र सुधार के लिए आवेदन किया है. उन्होंने बताया कि शीघ्र ही उपभोक्ताओं के विपत्र की त्रुटि को दूर कर दी जायेगी. कहते हैं उपभोक्ता विद्युत उपभोक्ता राजीव कुमार, मुकेश कुमार, मेधा कुमारी, रूपेश कुमार, कार्तिक यादव, मधु रानी आदि ने सहायक विद्युत कार्यपालक अभियंता(ग्रामीण) प्रशांत कुमार को गलत बिजली बिल की वसूली किये जाने की शिकायत की है. उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा मीटर गलत बता कर अधिक राशि भेजी जाती है. उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा प्रतिमाह मीटर रीडिंग नहीं लिया जाता है. पांच-छह माह तक टेबुल रीडिंग लिया जाता है. बाद में अचानक एक दिन बिल का रीडिंग कर विभाग के नियम तीन सौ यूनिट से अधिक खपत पर लगने वाले चार्ज 5.30 पैसे की दर से बिल की वसूली की जाती है, जबकि प्रति माह यदि रीडिंग लिया जाता, तो उपभोक्ता के खपत का 2.85 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली बिल चुकाना पड़ता. उन्होंने कहा कि इस तरह बड़े पैमाने पर कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं से गलत बिजली बिल भेज कर वसूली की जा रही है.
310 उपभोक्ताओं ने विपत्र सुधार के लिए किया आवेदन
खगडि़या : स्थानीय जेएनकेटी इंटर विद्यालय के मैदान में लगाये गये तीन दिवसीय विद्युत विपत्र सुधार शिविर में रविवार को दर्जनों लोगों को आवेदन दिया. पूरे दिन आवेदकों की भीड़ लगी रही. सहायक विद्युत कार्यपालक अभियंता उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि आज 92 उपभोक्ताओं ने विद्युत विपत्र सुधार के लिए आवेदन दिया है. उन्होंने बताया […]
