मानसी : चुकती रेलवे मैदान में चल रहे अर्जुन ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को पहली पाली एसएससीसी चुकती व ठाठा बख्तियारपुर के बीच खेला गया. जबकि दूसरी पाली आरसीसी मानसी व एकेसीसी माड़र के बीच खेला गया. पहली पारी में चुकती ने टॉस जीत कर ठाठा बख्तियारपुर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. बल्लेबाजी करते हुए ठाठा की टीम 18.4 गेंद में सभी विकेट खोकर 150 रन बनाया. ठाठा की ओर से सर्वाधिक रन अविनाश ने बनाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी चुकती की टीम एक के बाद एक विकेट खोकर मात्र 83 रन पर ही बना सकी. इस तरह इस मैच को ठाठा ने 67 रन जीत दर्ज की. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जदयू के प्रदेश महासचिव अरुण कुमार यादव व थानाध्यक्ष राम उदय तिवारी ने दोनों टीम के खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त किया. वही मैच की दूसरी पाली में मानसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 16.5 गेंद पर 123 रन बनाया. जवाब मंे खेलने उतरी माड़र की टीम ने 17.4 गेंद पर 111 रन पर ही सिमट गयी. इस तरह मानसी ने 12 रन से मैच को जीत लिया. समाजसेवी अजय कुमार अकेला ने दोनों टीम के खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त किया. अंपायर अरविंद डिसिलवा व सुरेंद्र बालाजी थे. मौके पर समाज शक्ति के अध्यक्ष ललन यादव, रवि कुमार सहित दर्जनों खेलप्रेमी उपस्थित थे.
टूर्नामेंट: ठाठा व मानसी विजयी
मानसी : चुकती रेलवे मैदान में चल रहे अर्जुन ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को पहली पाली एसएससीसी चुकती व ठाठा बख्तियारपुर के बीच खेला गया. जबकि दूसरी पाली आरसीसी मानसी व एकेसीसी माड़र के बीच खेला गया. पहली पारी में चुकती ने टॉस जीत कर ठाठा बख्तियारपुर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. […]
