परबत्ता : प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत कन्हैयाचक गांव में सीपीआइ का शाखा सम्मेलन का आयोजन हुआ. इसमें मुख्य वक्ता के रूप में बिहार राज्य किसान सभा के महामंत्री तथा पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य सत्य नारायण सिंह ने कहा कि वामपंथी एकता के बिना देश के सर्वांगीण विकास की कल्पना करना संभव नहीं है. मोदी सरकार कांग्रेस का दूसरा रूप है. सरकार कॉरपोरेट घरानों के पक्ष में कानून बना रही है. आम आदमी महंगाई से त्रस्त है और सरकार बड़े पूंजिपतियों को लाखों-करोड़ों का छूट दे रही है. किसान खेती छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं. खाद-बीज, कीटनाशकों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है. जन कल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार व्याप्त है. मौके पर तुलाकांत चौधरी ने पार्टी का झंडा फहरा कर उद्घाटन किया. सभा में पार्टी के अंचल मंत्री कैलाश पासवान, रामशरण चौधरी, अरविंद कुमार, रंजन चौधरी को सहायक सचिव चयनित किया गया. सम्मेलन में नौ प्रतिनिधियों का चुनाव हुआ. धन्यवाद ज्ञापन महेंद्र चौधरी ने किया. मौके पर विपिन चंद्र मिश्र, कृष्णा कुमार शर्मा, जगन्नाथ दास, सुबोध राय ने सभी सभा को संबोधित किया. विगत एक माह में पार्टी ने महदीपुर, झंझरा, केरिया, तेहाय, भरतखंड, मथुरापुर, खजरैठा, भरसो, सलारपुर, कुल्हडि़या आदि गांवों में शाखा सम्मेलन किया.
वामपंथी एकता के बिना विकास अंसभव : सत्यनारायण
परबत्ता : प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत कन्हैयाचक गांव में सीपीआइ का शाखा सम्मेलन का आयोजन हुआ. इसमें मुख्य वक्ता के रूप में बिहार राज्य किसान सभा के महामंत्री तथा पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य सत्य नारायण सिंह ने कहा कि वामपंथी एकता के बिना देश के सर्वांगीण विकास की कल्पना करना संभव नहीं है. […]
