नियमित कक्षा लें प्राध्यापक

खगडि़या. स्थानीय महिला महाविद्यालय में प्राध्यापकों की बैठक शनिवार को हुई. बैठक में नव नियुक्त प्राचार्य डॉ शिव विलास राय ने उपस्थित प्राध्यापकों को नियमित वर्ग संचालन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के सभी समस्याओं को दूर किया जायेगा. बैठक में शिक्षकों ने एरियर भुगतान, छात्रावास निर्माण, चाहरदिवारी निर्माण, स्वच्छ पेयजल की […]

खगडि़या. स्थानीय महिला महाविद्यालय में प्राध्यापकों की बैठक शनिवार को हुई. बैठक में नव नियुक्त प्राचार्य डॉ शिव विलास राय ने उपस्थित प्राध्यापकों को नियमित वर्ग संचालन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के सभी समस्याओं को दूर किया जायेगा. बैठक में शिक्षकों ने एरियर भुगतान, छात्रावास निर्माण, चाहरदिवारी निर्माण, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की. बैठक में प्राचार्य ने छात्राओं व उनके अभिभावकों से नियमित कक्षा करने की अपील की. वहीं शिक्षक डॉ पवन कुमार अग्रवाल, प्रो विश्व मोहन कुमार चौधरी, डॉ अरविंद कुमार सिंह आदि ने महाविद्यालय की समस्याओं को रखा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >