बेलदौर. थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क दुर्घटना मे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का इलाज स्थानीय पीएचसी में किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार शनिवार को पनसलवा बोबिल पीडब्लूडी पथ के सड़कपुर गांव समीप सड़क पार करने के दौरान गांव के ही 60 वषीय गुलाब देवी मोटरसाइकिल की ठोकर लगने से घायल हो गयी, जबकि मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से चालक केजरी गांव निवासी सीताराम यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं दूसरी ओर स्थानीय श्रीपुर गांव मे बाइक की चपेट मे आने से गोपाल चौधरी का पांच वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलों का इलाज स्थानीय पीएचसी में किया जा रहा है.
सडक दुर्घटना में तीन लोग घायल
बेलदौर. थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क दुर्घटना मे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का इलाज स्थानीय पीएचसी में किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार शनिवार को पनसलवा बोबिल पीडब्लूडी पथ के सड़कपुर गांव समीप सड़क पार करने के दौरान गांव के ही 60 वषीय गुलाब देवी […]
