अलग-अलग घटनाओं में चार घायल

बेलदौर. थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर भूमि-विवाद के कारण हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार शनिवार को बलैठा के पचाठ गांव निवासी झपटलाल झा को गांव के ही सुबोध यादव व इनके सहयोगियों ने पारंपरिक हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया. घायल का इलाज पुलिस प्रतिवेदन पर पीएचसी […]

बेलदौर. थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर भूमि-विवाद के कारण हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार शनिवार को बलैठा के पचाठ गांव निवासी झपटलाल झा को गांव के ही सुबोध यादव व इनके सहयोगियों ने पारंपरिक हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया. घायल का इलाज पुलिस प्रतिवेदन पर पीएचसी में किया जा रहा है. घटना के संदर्भ में पीडि़त ने बताया कि शनिवार को अपने खेत मे मिट्टी काट रहे थे. इसी दौरान दूसरे पक्ष के सुबोध यादव अपने परिजनों के साथ खेत पहंुच कर काम रुकवाते हुए मारपीट करने लगे. जिसमें उनका भाई संतोष झा व बीच बचाव करने आये सुरेश यादव भी घायल हो गया. इस संदर्भ मे थानाध्यक्ष विश्वरंजन सिंह ने बताया की पीडि़त के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया अपनायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >