नहीं मिल रहा योजना का लाभ

प्रतिनिधि, अलौलीप्रखंड में आवास योजना के लाभ से कई लोग वंचित हैं. लोगों को जांच पूरी हो जाने के बाद भी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. गुरुवार को बीडीओ कार्यालय में रौन के नीरो देवी ने आवेदन देते हुए बीडीओ राकेश कुमार को बताया कि कई बार स्थल निरीक्षण होने के बाद […]

प्रतिनिधि, अलौलीप्रखंड में आवास योजना के लाभ से कई लोग वंचित हैं. लोगों को जांच पूरी हो जाने के बाद भी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. गुरुवार को बीडीओ कार्यालय में रौन के नीरो देवी ने आवेदन देते हुए बीडीओ राकेश कुमार को बताया कि कई बार स्थल निरीक्षण होने के बाद भी इंदिरा आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है. जबकि प्रतीक्षा सूची में उनके बाद के लोगों को लाभ मिल रहा है. आवेदिका ने बताया कि प्रतीक्षा सूची में क्रमांक 741 में नाम दर्ज है. हमे उक्त लाभ से वंचित किया जा रहा है. बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि व्यस्तता के कारण कल आपके आवेदन पर स्थिति को समझने का प्रयास किया जायेगा. उसके बाद कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >