भागलपुर से खगडि़या तक पहुंची आंदोलन की आग

युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस फोटो है 4 में कैप्सन : मशाल जुलूस में शामिल युवा शक्ति के कार्यकर्ता प्रतिनिधि, खगडि़याभागलपुर में एक चिकित्सक द्वारा किये गये दुष्कर्म के प्रयास के विरोध में राजद सांसद पप्पू यादव के आंदोलन की आग अब खगडि़या तक पहुंच चुकी है. गुरुवार को इस आंदोलन के […]

युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस फोटो है 4 में कैप्सन : मशाल जुलूस में शामिल युवा शक्ति के कार्यकर्ता प्रतिनिधि, खगडि़याभागलपुर में एक चिकित्सक द्वारा किये गये दुष्कर्म के प्रयास के विरोध में राजद सांसद पप्पू यादव के आंदोलन की आग अब खगडि़या तक पहुंच चुकी है. गुरुवार को इस आंदोलन के समर्थन में युवा शक्ति के जिला इकाई द्वारा शहर में मशाल जुलूस निकाला गया. युवा शक्ति के प्रदेश महासचिव दीपक चंद्रवंशी एवं युवा शक्ति जिला कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार के नेतृत्व से आमरण अनशन के समर्थन में शहर में मशाल जुलूस निकाला. मशाल जुलूस बलुवाही ठाकुरबाड़ी से निकलकर शहर का भ्रमण करते हुए स्टेशन चौक में सभा में तब्दील हो गयी. सभा में जिलाध्यक्ष चंदन सिंह ने कहा कि यदि आमरण अनशन पर बैठे युवा शक्ति की मांगों को नहीं सुनी जायेगी, तो खगडि़या में भी आमरण अनशन किया जायेगा. मौके पर युवा शक्ति नेता मो मन्नान उर्फ बादल, अभय कुमार, गुड्डू, सुनील चौरसिया, किशोर दास, अजीत तिवारी, आदिल हुसैन, विक्की आर्य, रोशन कुमार, तरुण कुमार, अभिजीत कुमार, टिंंकु, निगम, अर्पित, सौरभ, पप्पू, बिट्टू, प्रियांशु, एकलव्य, राजीव, विश्वजीत, सोनू, भीम, राहुल, पंकज, नीरज, राजा, सुमित, अमित, मोहित आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >