चेकिंग अभियान में19 बेटिकट यात्री सहित 27 धराया

मानसी. स्थानीय रेलवे जंकशन पर गुरुवार को सोनपुर मंडल के डीआरएम व आरपीएफ के कमाडेंट मो शाकिब के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया गया. इसमें हाटे-बजारे व जनसेवा एक्सप्रेस के महिला बोगी में सफर कर रहे सात पुरुष यात्रियों को धर लिया गया. वहीं चैनपुलिंग करते एक यात्री को पकड़ा गया. गुरुवार की सुबह अभियान […]

मानसी. स्थानीय रेलवे जंकशन पर गुरुवार को सोनपुर मंडल के डीआरएम व आरपीएफ के कमाडेंट मो शाकिब के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया गया. इसमें हाटे-बजारे व जनसेवा एक्सप्रेस के महिला बोगी में सफर कर रहे सात पुरुष यात्रियों को धर लिया गया. वहीं चैनपुलिंग करते एक यात्री को पकड़ा गया. गुरुवार की सुबह अभियान के तहत चेकिंग में 19 बेटिकट यात्री को पकड़ा गया. यह जानकारी आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक बीपी मंडल ने दी. उन्होंने बताया कि चेकिंग अभियान से यात्रियों में हड़कंप मचा हुआ है. उन्होंने कहा कि बेटिकट यात्रा करने एवं गंदगी फैलाने वाले के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >