महेशखूंट. स्थानीय रेलवे स्टेशन पश्चिमी केबीन के निकट ओवर ब्रिज बनाने की मांग कई बार उठ चुकी है. यहां तक की महेशखूंट रेलवे स्टेशन पर उत्तर बिहार रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया गया. बावजूद आज तक कुछ नहीं हो सका है. ओवर ब्रिज नहीं रहने के कारण पश्चिमी ढाला के के निकट मोटर गाडि़यों का काफिला दोनों तरफ बंद होने के बाद लग जाता है. राहगीरों को चलने में परेशानी होती है. रेलवे ढाला बंद होने के बाद इस बार लोहिया चौक के आसपास एनएच-31 तक गाडि़यों का महा जाम लग जाता है. कई बार इस समस्या से रेलवे के अधिकारी को अवगत कराया गया है. बावजूद आज तक नतीजा कुछ नहीं निकला. जदयू नेता नरेश मोहन, समाजसेवी अजय सिंह, प्रकाश पोद्दार, राजेश सिंह आदि ने रेलवे ओवर ब्रिज की मांग की है.
महेशखूंट के पश्चिमी केबिन पर ओवर ब्रिज की मांग
महेशखूंट. स्थानीय रेलवे स्टेशन पश्चिमी केबीन के निकट ओवर ब्रिज बनाने की मांग कई बार उठ चुकी है. यहां तक की महेशखूंट रेलवे स्टेशन पर उत्तर बिहार रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया गया. बावजूद आज तक कुछ नहीं हो सका है. ओवर ब्रिज नहीं रहने के कारण पश्चिमी ढाला के […]
