गायब रहने वालों पर होगी दंडात्मक कार्रवाईप्रतिनिधि, खगडि़यासभी बीएलओ को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर 23 नवंबर को उपस्थित रहने का सख्त निर्देश दिया गया है. उक्त तिथि को बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं के बीच प्रपत्र 6, 7 एवं 8 का वितरण करेंगे. जिला प्रभारी उप निर्वाचन पदाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि 23 नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे. नये मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए उन्हें प्रपत्र 6 देकर उनसे आवेदन लेंगे. नाम रद्द करने के लिए प्रपत्र 8 तथा नाम हटाने के लिए प्रपत्र 7 में आवेदन लिए जायेंगे. उन्होंने कहा कि का सभी बीएलओ को प्रखंड कार्यालय से पर्याप्त मात्रा में आवेदन लेकर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहने को कहा गया है. जिला स्तर पर ऐसी लगातार शिकायत मिल रही है कि बीएलओ द्वारा नये मतदाताओं के नाम नहीं जोड़ा जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस प्रकार की बहानेबाजी नहीं चलेगी, सभी योग्य मतदाताओं ने नाम जोड़ने के निर्देश दिये गये हैं. सभी बीएलओ को दोपहर 12 बजे से संध्या पांच बजे तक मतदान केंद्र पर उपस्थित रहने को कहा गया है. सभी बीडीओ इसकी मॉनिटरिंग करेंगे. जिला स्तर की टीम भी बूथों का औचक निरीक्षण करेगी. निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों से अनुपस्थित रहने वाले बीएलओ के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि लोगों में जागरूकता के लिए जिले के डेढ़ सौ बच्चों के द्वारा प्रभातफेरी निकाली जायेगी, ताकि अधिक से अधिक लोग 23 नवंबर को मतदान केंद्र पर पहुंच सके.
बीएलओ बूथ पर 23 को रहेंगे उपस्थित
गायब रहने वालों पर होगी दंडात्मक कार्रवाईप्रतिनिधि, खगडि़यासभी बीएलओ को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर 23 नवंबर को उपस्थित रहने का सख्त निर्देश दिया गया है. उक्त तिथि को बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं के बीच प्रपत्र 6, 7 एवं 8 का वितरण करेंगे. जिला प्रभारी उप निर्वाचन पदाधिकारी विपिन कुमार ने बताया […]
