कॉलेज की समस्या से प्राचार्य से अवगत करायेगी युवा शक्ति

फोटो है 6 में कैप्सन : बैठक करते युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि, खगडि़या स्थानीय कोसी महाविद्यालय में बुधवार को युवा शक्ति के छात्र इकाई की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता छात्र नेता रोशन कुमार एवं संचालन तरुण कुमार ने किया. मौके पर कॉलेज में छात्रों की समस्या से जुड़े विषयों पर चर्चा की […]

फोटो है 6 में कैप्सन : बैठक करते युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि, खगडि़या स्थानीय कोसी महाविद्यालय में बुधवार को युवा शक्ति के छात्र इकाई की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता छात्र नेता रोशन कुमार एवं संचालन तरुण कुमार ने किया. मौके पर कॉलेज में छात्रों की समस्या से जुड़े विषयों पर चर्चा की गयी. निर्णय लिया गया कि छात्रों से जुड़ी समस्या को प्राचार्य को अवगत कराया जायेगा तथा समस्या के समाधान के लिए समय दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि समय पर अगर छात्रों की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो युवा शक्ति की छात्र इकाई आंदोलन के लिए बाध्य होगी. बैठक में उपस्थित युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा कि छात्रावास शीघ्र खुले, क्लास समय पर चले यही उनकी प्राथमिकता होगी. श्री सिंह ने कहा कि हमलोग छात्र के साथ है. आपकी लड़ाई जायज है. बैठक में युवा शक्ति के नेता विक्की आर्य, अजीत तिवारी, बबलू कुमार, पप्पू कुमार पुष्पम, अभिजीत कुमार, मिथलेश कुमार, सौरभ कुमार यादव, प्रमोद कुमार, किस्टो कुमार, अर्पित कुमार, टिंकू कुमार, सरबजीत कुमार, निगम कुमार, विशाल कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >