कन्या विवाह योजना की राशि आवंटित

खगडि़या. कन्या विवाह योजना के लाभुकों के लिए अच्छी खबर है. क्योंकि राज्य के इस योजना की राशि जिले को आवंटित की गयी है. जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सियाराम सिंह ने बताया कि सामान्य जाति के लाभुकों के लिए एक करोड़ 51 लाख 50 हजार रुपये तथा अनुसूचित जाति के लाभुकों के लिए 27 लाख 26 […]

खगडि़या. कन्या विवाह योजना के लाभुकों के लिए अच्छी खबर है. क्योंकि राज्य के इस योजना की राशि जिले को आवंटित की गयी है. जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सियाराम सिंह ने बताया कि सामान्य जाति के लाभुकों के लिए एक करोड़ 51 लाख 50 हजार रुपये तथा अनुसूचित जाति के लाभुकों के लिए 27 लाख 26 हजार रुपये आवंटित किया गया है. जिसे प्रखंडों को उप आवंटित की जा रही है. बताते चले कि राज्य स्तर से सभी जिलों के लिए कन्या विवाह योजना की राशि आवंटित की गयी है. उल्लेखनीय है कि जिले मे सैकड़ों लाभुकों योजना की राशि के लिए महीनों से इंतजार कर रहे हैं. राशि के अभाव में इन्हें योजना की राशि नहीं मिल पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >