प्रखंड स्तरीय चुनाव की तिथि घोषित

खगडि़या. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के स्थानीय इकाई का प्रखंड स्तरीय चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गयी है. संघ के राम निवास सिंह ने बताया कि मानसी प्रखंड का चुनाव 20 नवंबर को बनारसी उच्च विद्यालय सैदपुर में होगी. उन्होंने बताया कि बेलदौर प्रखंड का 21 नवंबर को आदर्श उच्च विद्यालय पीरनगरा, चौथम प्रखंड […]

खगडि़या. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के स्थानीय इकाई का प्रखंड स्तरीय चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गयी है. संघ के राम निवास सिंह ने बताया कि मानसी प्रखंड का चुनाव 20 नवंबर को बनारसी उच्च विद्यालय सैदपुर में होगी. उन्होंने बताया कि बेलदौर प्रखंड का 21 नवंबर को आदर्श उच्च विद्यालय पीरनगरा, चौथम प्रखंड का प्रखंड स्तरीय चुनाव 22 नवंबर को शिवाधीन महावीर उच्च विद्यालय चौथम, 24 नवंबर को राष्ट्रीय उच्च विद्यालय गोगरी में, 25 नवंबर को राज्य संपोषित उच्च विद्यालय अलौली, 27 नवंबर को परबत्ता में, 28 नवंबर को लाल बाबू बालिका उच्च विद्यालय खगडि़या में होगी. उन्होंने बताया कि खगडि़या प्रखंड में दो चुनाव बूथ बनाये गये हैं. 29 नवंबर को भी लाल बाबू बालिका उच्च विद्यालय में चुनाव होगी. चुनाव 10 बजे से शुरू होगी. उन्होंने बताया कि मानसी प्रखंड के लिए चुनाव पदाधिकारी सेवा निवृत शिक्षक, बेलदौर के लिए शिक्षक विजय कुमार साह, चौथम से श्रीराम प्रसाद, गोगरी के लिए चितरंजन राय, अलौली के लिए हरेंद्र तिवारी, परबत्ता के लिए अवधेश पासवान, खगडि़या प्रखंड के लिए राजदेव प्रसाद तथा वकिल प्रसाद यादव को चुनाव पदाधिकारी बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >