खगडि़या. विद्युत विपत्र संबंधी शिकायत के निवारण के लिए शिविर लगाया जायेगा. नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के महाप्रबंधक विजय कुमार ने सभी कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग को 21 से 23 नवंबर तक विद्युत विपत्र सुधारने के लिए शिविर लगाने का निर्देश दिया है. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह ने बताया कि राज्य स्तर पर इस प्रकार की शिकायत मिली है कि विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के बावजूद उपभोक्ताओं को बिजली बिल भेजे जा रहे हैं. इन्हीं गलतियों को सुधारने के लिए शिविर लगाने को कहा गया है. डीपीआरओ ने बताया कि इस प्रकार का बिल जिन उपभोक्ताओं को प्राप्त हुआ है. वह शिविर में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
विद्युत विपत्र सुधारने के लिए लागाये जायेंगे शिविर
खगडि़या. विद्युत विपत्र संबंधी शिकायत के निवारण के लिए शिविर लगाया जायेगा. नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के महाप्रबंधक विजय कुमार ने सभी कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग को 21 से 23 नवंबर तक विद्युत विपत्र सुधारने के लिए शिविर लगाने का निर्देश दिया है. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह ने बताया कि राज्य स्तर […]
